गर्मी छुट्टी पर CM Yogi ने स्टूडेंट्स को लिखी चिट्ठी, माता-पिता से की ऐसी अपील कि खुश हो जाएंगे बच्चे, कहा- जड़ें होंगी मजबूत

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 12:35 PM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी की छुट्टियों के अवसर पर प्रदेश के बच्चों के नाम सोमवार को एक पत्र लिखते हुए बच्चों व अभिभावकों से अपील की कि वे छुट्टियों का उपयोग आनंद लेने, नयी सीख और संस्कारों को जानने में करें। योगी आदित्यनाथ ने यह पत्र सोशल मीडिया मंच "एक्स" पर साझा किया। 

PunjabKesari

पत्र में उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा, "मेरे प्यारे बच्चों, गर्मी की छुट्टियां आप सभी के लिए आनंद, उत्साह और नए अनुभवों का समय लेकर आती हैं। किशोर एवं युवा इन छुट्टियों में नयी भाषा या नया कौशल सीख सकते हैं।" मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को इन छुट्टियों में ननिहाल और ददिहाल जरूर ले जाएं। 

उन्होंने कहा कि बच्चों को परिवार के साथ समय बिताने दें, ताकि वे अपने संस्कारों और परंपराओं को निकट से जान सकें। साथ ही, उन्होंने ग्रीष्मावकाश में बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का भी प्रयास करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, "मेरी आप सभी से अपील है कि इन छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी संकल्प लें। छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।" 

यह भी पढ़ें : UP के स्कूलों का बदलेगा चेहरा, AI-रोबोटिक्स की होगी एंट्री, योगी सरकार बनाएगी 600 हाईटेक 'ड्रीम लैब्स' 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के कम से कम 600 सरकारी स्कूलों में 'ड्रीम लैब' स्थापित की जाएंगी, जहां कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को कृत्रिम मेधा (एआई), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और थ्री-डी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी .... पढ़ें पूरी खबर ... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static