अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल हुए CM योगी, कलाकारों ने सुनाई राम की महिमा

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 10:44 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल हुए और कम्बोडिया देश की प्रस्तुति का अवलोकन किया। संत गाडगे महाराज प्रेक्षागृह, गोमतीनगर में आयोजित इस महोत्सव में रामायण विशेषकर लव-कुश प्रसंग का चित्रण नृत्य नाटिका के माध्यम से किया गया।
PunjabKesari
अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तहत दिखाया गया कि जब अंग्रेजी शासन में गिरमिटिया भारत से गए, तब वह समृद्धशाली भारतीय संस्कृति, धार्मिक विरासत, पारम्परिक लोकसंगीत, लोकगीत, महाकाव्यों में रामायण और भगवद्गीता को अपने साथ लेकर गए। यह धरोहर और विरासत आज भी फिजी में पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित है। इसके बाद फिजी के कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों को बहुत ही मार्मिक तरीकों से प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामायण से संबंधित प्रदर्शनियां भी आयोजित की गईं।
PunjabKesari
इसमें राम संस्कृति की विश्व यात्रा की प्रदर्शनी, रामलीलाओं के मुकुट मुखौटे, वेशभूषा अस्त्र-शस्त्र की प्रदर्शनी, दिव्यांग बच्चों द्वारा रामकथाओं पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी, विदेशी रचनाकारों के पोट्रेट की प्रदर्शनी और उर्दू फारसी ग्रन्थों में रामकथा का चित्रण (जैसे- रामायण मसीही, रामायण ‘खुश्तर' ग्रंथ, रामायण यक काफिया एवं मुकम्मल रामायण आदि) विषयक प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static