मायावती के गढ़ में विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात, CM योगी बोले- सपा ने अम्बेडकरनगर जनपद का नाम मिटाना चाहा

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 01:04 PM (IST)

अम्बेडकर नगर: लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान होने वाला है इससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी क्रम में मायावती के गढ़ में सीएम योगी ने जनपद अम्बेडकरनगर में ₹2,122 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास एवं 2 निजी औद्योगिक विकास परियोजनाओं के शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में एक बदलते भारत को जनता ने देखा है। पहले देश के अंदर पहचान नहीं थी अब पूरे विश्व मे भारत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि 56 लाख परिवारों को मकान मिला है ये डबल इंजन की सरकार के कारण ही संभव हो पाया है।

सपा सरकार में नौकरी आती थी तो वूसली होती थी 
सीएम योगी ने सपा हमला बोलते हुए कहा कि चाचा भतीजे में जंग छिड़ी रहती है। नौकरी आती थी तो वसूली आरंभ हो जाती थी। लेकिन आज योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के गांव गरीब को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेस वे बन रहा है। औधोगिक क्षेत्र का विकास हो रहा है हर घर पानी दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत 5लाख का इलाज दिया जा रहा है।  संवेदनशील सरकार होने पर योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिलता है। सरपट सरकार की योजनाओं को बढ़ाने का कार्य हो रहा है।

समाजवादी पार्टी ने ही गेस्ट हाउस कांड कराया
उन्होंने कहा कि सपा के लोग क्या मंदिर बना पाते? वो तो अम्बेडकर नगर जनपद के नाम मिटाना चाहते थे। समाजवादी पार्टी ने ही गेस्ट हाउस कांड कराया।  बाबा साहब के नाम पर बने स्मारकों को हटाने का प्रयास किया। पहले राम भक्तों को आवास दिया उसके बाद भगवान राम का मंदिर बनावाया,, जिससे भक्त बिना किसी भेदभाव के दर्शन कर सके। हर परिवार को फैमिली आई कार्ड जारी करने जा रहे है।

मोदी ने 140 करोड़ भारतीय को अपना परिवार मान लिया
उन्होंने कहा कि इससे जो परिवार अब किसी योजना का लाभ नहीं पा सका है उसे इसके माध्यम से लाभ मिलेगा।  यह उसकी पहचान भी बनेगा, ,इसी कार्ड से सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।  इसके माध्यम से हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार की गारंटी देंगे। पहले की सरकार अपने और अपने परिवार के बारे में सोचती थी। आज मोदी ने 140 करोड़ भारतीय को अपना परिवार मान लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static