कैराना में बोले CM योगी, कहा- सहारनपुर में कई विकास कार्य किए

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 12:58 PM (IST)

सहारनपुर/कैराना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने सहारनपुर जिले के कैराना में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। सहारनपुर में कई विकास कार्य किए। किसानों के हित के काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के पास अपार संभावनाएं है। पहले यूपी में दंगे होते थे, लेकिन आज यूपी में बेहतर माहौल है। 
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी में बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। पिछले सात साल में यूपी की तस्वीर बदली है। पहले की सरकारों में माफियाओं को संरक्षण था और व्यापारी भी असुरक्षित थे। तब विपक्ष सिर्फ बांटने की राजनीति करता था। विपक्ष भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष जाति के नाम पर जनता को बांटता था। भाजपा सरकार ने निजी नलकूप किसानों को फ्री में बिजली मुहैया कराई है। बेटी के जन्म से लेकर वैवाहिक जीवन तक की योजना हमने बनाई है। दिवाली और होली पर मुफ्त सिलेंडर दिए हैं। पहले केवल दो तीन जिलों के लोग ही सरकारी भर्तियों में शामिल होते थे। पहले माफिया सिर चढ़कर बोलते थे अब दंगा करने वाले दंगा करना भूल गए हैं।

ये भी पढ़ें.....
Politics News: सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, UP में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

विपक्षी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। बाकी सीट पर समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी पार्टियां चुनाव लड़ेंगी इस बात की जानकारी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर खुद ही दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static