'कांग्रेस सबका हक छीनना चाहती है...', सोनभद्र में बोले योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 03:08 PM (IST)

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार करने सोनभद्र जिले में पहुंचे। जहां के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबका हक छीनना चाहती है। विपक्ष में मुस्लिम को आरक्षण देने की होड़ मची हुई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा हमेशा से पछिड़ो की विरोधी रही है।



सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ''दलितों का विरोध करते हैं और ये पिछड़ों के हक को मारते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि उनकी सरकार बनेगी तो मुसलमान आरक्षण देने का काम करेंगे। ये सत्ता में आएंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों ने जो संपत्ति बनाई है, वो इनके द्वारा उस संपत्ति को आधा ले लिया जाएगा और रोहंगिया, बांग्लादेशियों को दे दिया जाएगा। क्या आप ऐसा होने देंगे क्या। योगी ने कहा, विपक्ष में मुस्लिमों को आरक्षण देने की होड़ है। कांग्रेस और सपा विरासत टैक्स की बातें करते हैं। कांग्रेस अपकी संपत्ति बांट देंगी। सपा हमेशा पछिड़ों की विरोधी रही है।''

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वह बेटियों और महिलाओं को घर में कैद करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन इन्हें यह नहीं पता कि यह देश बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। उन्होंने कहा ‘‘हम देश में फिर से तीन तलाक की कुप्रथा शुरू नहीं होने देंगे।'' आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सोच नकारात्मक है और यह लोग प्रभु राम के साथ देश के भी विरोधी हैं।

ये भी पढ़ें.....
- सपा विधायक रफीक अंसारी गिरफ्तार,  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट

इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद बाराबंकी के जैदपुर थाना पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी को राजधानी लखनऊ से लौटते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश वाजजूद भी सपा विधायक फरार चल रहे थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static