CM योगी ने लगाया जनता दरबार; 300 लोगों की सुनी फरियाद, कहा- जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 11:58 AM (IST)

Janta Darbar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे पर है। आज यानी शुक्रवार को सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान सीएम ने अपनी समस्या लेकर आए सभी फरियादियों से बातचीत की और उनकी समस्या सुनी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को समय से जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। सीएम ने जनता को भरोसा दिलाया कि सभी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

PunjabKesari
बता दें कि मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता के अनुसार आवास व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आपराधिक मामलों में एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही न की जाए और भूमि कब्जाने वाले दबंग, माफिया पर लगाम कसने में तत्परता दिखाई जाए। जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए अधिकारी हर पीड़ित की समस्या का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें...
यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन आज, सीएम योगी देंगे अखिलेश के सवालों के जवाब

रिश्ता शर्मसार! किशोरी से चाचा अखिलेश ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

 

PunjabKesari
सीएम के जनता दर्शन में करीब 300 लोग पहुंचे। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला को पीएम आवास योजना या सीएम आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराया जाए। सभी ने सीएम को अपने प्रार्थना पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने सभी के पास जाकर ध्यान से उनकी समस्या सुनी और उन्हें दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, सीएम ने बच्चों से भी प्यार और दुलार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static