CM योगी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा-'वह भारत माता के महान सपूत थे'

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 01:36 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहे 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह भारत माता के महान सपूत थे। देश की आजादी के लिए समय-समय पर चलाए गए आंदोलनों में उन्होंने अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!

PunjabKesari
सीएम योगी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की स्मृतियों को भी नमन किया और कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी के लिए समय-समय पर चलाए गए आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभायी। उन्होंने 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की व्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इससे पहले उन्होंने वर्ष 1937 में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेशवासियों को अमूल्य सेवाएं देते हुए आजादी के आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका को बनाए रखा।

PunjabKesari
पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने दिसंबर 1954 में देश के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आकस्मिक निधन के बाद देश के गृह मंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया। इसके अलावा वर्ष 1955 से 1961 तक देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी अमूल्य सेवाएं देकर राजभाषा हिंदी को सम्मान दिलाने का कार्य किया। देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए वर्ष 1957 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने भारत की संविधान सभा के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। सीएम योगी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static