CM Yogi ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ''सप्त क्रांति'' के प्रणेता का समर्पण सदैव प्रेरित करेगा
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 11:26 AM (IST)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं 'सप्त क्रांति' के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।''
मुख्यमंत्री ने कहा, ''सामाजिक न्याय, समता एवं राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति उनका समर्पण हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।'' लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया। उनका निधन 1967 में हुआ था।
यह भी पढ़ें : शहीद दिवस आज, CM Yogi ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन, कहा- उनका त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'शहीद दिवस' के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोमवार को कहा कि उनका त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है.... पढ़ें पूरी खबर ...

