फिरोजाबाद में ''हर घर तिरंगा'' के सभी होर्डिंग से सीएम योगी की तस्वीर काटी,  प्राथमिकी दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 02:14 PM (IST)

फिरोजाबाद: ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत यहां लगाए गए होर्डिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को विरूपित करने के मामले में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

जिलाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि नगर निगम द्वारा लगाए गए तीन होर्डिंग से मुख्यमंत्री की तस्वीर हटाई गई है। उन्होंने बताया कि दो प्रथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और होर्डिंग को बदला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि होर्डिंग क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान करने के लिए नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अध्यक्ष राकेश शंखवार ने दावा किया कि छह स्थानों पर होर्डिंग विरूपित की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static