CM योगी का का विमान बीच हवा में हुआ खराब, आगरा में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; लखनऊ का कार्यक्रम करना पड़ा रद्द

punjabkesari.in Wednesday, Mar 26, 2025 - 09:46 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार, योगी के चार्टर्ड विमान में उड़ान भरने के कुछ समय बाद अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई। जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेरिया एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान में आई तकनीकी खराबी से अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दिल्ली से दूसरा विमान सीएम के लिए बुलाया गया और फिर वह उस विमान से रवाना हुए।

दिल्ली से दूसरा मंगाया विमान, तब रवाना हुए मुख्यमंत्री
बता दें कि सीएम योगी आज आगरा के दौरे पर थे। जहां कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनके राजकीय प्लेन ने बुधवार दोपहर 3.40 बजे उड़ान भरी थी। 20 मिनट बाद प्लेन वापस लौट आया। इसके बाद दिल्ली से शाम 5.42 बजे दूसरा चार्टर प्लेन आया और फिर वह उस विमान से रवाना हुए। स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस आयुक्त (सीपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

डेढ़ घंटे बाद मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लिए रवाना हुए
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के डेढ़ घंटे बाद मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लिए रवाना हुए। आलम यह रहा कि मुख्यमंत्री का लखनऊ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। आगरा डीएम का कहना है तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन को बदला गया है। 5.42 पर मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं। हालांकि, इंजीनियर्स की टीम मुख्यमंत्री के विमान की जांच में जुटी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static