Lok Sabha Election Campaign: महाराष्ट्र के भंडारा में बोले CM योगी, कहा- मोदी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 05:43 PM (IST)

लखनऊ/ भंडारा: आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के भंडारा में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्रपति शिवा जी के सपनों को साकार कर रही है। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। इसी दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों का हक छीना है, जबकि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए ही काम किया है।

सीएम योगी ने कहा कि आज सबके मन में एक ही भाव है। चुनाव परिणाम के बारे में सबको पता है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। देश में हम परिवर्तन देख रहे हैं। 10 साल में देश का विकास हुआ है। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है। गरीबों को फ्री अनाज दिया जा रहा है। हाईवे एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। अब देश में आतंकवादी घटना नहीं है। अब देश में आतंकवादी भी सुरक्षित नहीं। रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं। 500 साल बाद रामलला ने होली खेली है। धूमधाम से अयोध्या में होली खेली। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही झटके में पीएम ने कश्मीर से 370 धारा हटा दी। लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया।

ये भी पढ़ें.....
- 'सही वक्त' आने पर करेंगे अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा: Congress

अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर जारी संशय के बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि 'सही वक्त' आने पर इन सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम कब घोषित होंगे तो पांडेय ने कहा, "अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र हैं। हमने जनता और पूरे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जनों की भावनाओं के बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static