यूपी PAC स्थापना के 64 वर्ष पूर्ण होने पर बोले CM योगी - राम जन्मभूमि व संसद पर आतंकी हमले के दौरान PAC ने शौर्य का प्रदर्शन किया

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 01:30 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी सिंह) : उत्तर प्रदेश PAC की स्थापना के सफलतापूर्वक 64 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी  ने कहा PAC देश के सर्वोत्तम बलों में से एक है। मैं इसके स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। उत्तर प्रदेश PAC ने 64 वर्षो की शानदार यात्रा पूरी की है । कानून व्यवस्था व पर्व त्योहारों जुलूसों, धार्मिक आयोजनों व अन्य अवसरों राष्ट्रीय पर्व पर, सामान्य निर्वाचन, स्थानीय निकाय निर्वाचन व प्रदेश में अति विशिष्ट जनों की यात्रा के दौरान PAC द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। PAC बल अपने शौर्य के लिए जाना जाता है। PAC ने हर समय चुनौतियों का डटकर सामना किया है। उत्तर प्रदेश PAC को जब भी अवसर मिला है उसने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

संसद पर हमले के समय PAC का प्रदर्शन अद्भुत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मुझे याद है 2001 में देश की संसद पर जब आतंकियों के द्वारा कायराना हमला हुआ तो उस समय उत्तर प्रदेश PAC बल के जवानों ने शौर्य और बुद्धिमत्ता का अदभुत प्रदर्शन किया था। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमले के दौरान भी PAC ने शौर्य का प्रदर्शन किया था। मैं PAC के स्थापना दिवस पर सभी अधिकारियों  व कर्मचारियों को हृदय से बधाई देता हूं।

PunjabKesari

हमने 46 कम्पनियों को पुनर्जीवित कर युवाओं को रोजगार दिया
पिछले साढ़े 5 वर्ष के दौरान देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पुलिस में 1 लाख 60 हजार भर्तियों को पूरा किया गया है। युवाओं को बेहतर सेवा के अवसर मिले इसलिए जिन 46 कम्पनियों को समाप्त कर दिया गया था उन्हें पुनर्जीवित करते हुए सरकार ने 41 हजार से अधिक PAC कार्मियों को सेवा दी। इसके साथ ही हमने 10 अतिरिक कम्पनियों की भी स्थापना की है। आज हर PAC बटालियन में जवानों के आवासीय व्यवस्था के लिए हाई राइज़ बिल्डिंग निर्माण कार्य हो रहा है।

PAC में प्रोन्नति की प्रक्रिया थम गई थी
CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के PAC बल में हमने 184 निरीक्षकों के पद व 3772 उपनिरीक्षकों के पदों में वृद्धि करके उनके प्रमोशन की व्यवस्था की। 257 उपनिरीक्षक, 3030 मुख्य आरक्षी, 11184 आरक्षियों को विभागीय प्रोन्नति प्रदान की गई। PAC में प्रोन्नति की प्रक्रिया थम गई थी उसे हमने शुरू किया है। इसके साथ ही PAC में महिलाओं की भागीदारी के लिए महिला बटालियन की स्थापना हुई है। साथ ही 3 और नए महिला बटालियन की भी स्थापना की स्वीकृति दी गई है। यूपी 112 में पायलट ड्राइवर के रूप में पीएसी कर्मियों को लगाया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए ट्रेनिंग प्रक्रिया जारी है।

सुरक्षा विभाग, ATS, SSF आदि में भी PAC के जवान सेवा दे रहे
PAC के स्थापना दिवस पर अधिकारीयों व कर्मचारीयों को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, पुलिस में कुशल खिलाड़ियों की भर्ती अतिशीघ्र पूरी होने जा रही है। प्रदेश में आने वाले समय मे पीएसी को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। PAC जवानों को राइफल दिए गए हैं साथ ही उनके लिए बुलेटप्रूफ जैकेट्स की भी व्यवस्था करने की ओर हम अग्रसर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Related News

static