'आज पूरे देश में एक ही आवाज है', MP में बोले CM योगी, कहा- फिर एक बार मोदी सरकार

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 01:05 PM (IST)

लखनऊ/गुणा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश के गुणा में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में एक ही आवाज है, फिर एक बार मोदी सरकार। जो राम लाए हैं, हम उनको लाएंगे। उन्होंने कहा कि जो 75 सालों में नहीं हुआ वो 10 साल में हुआ। 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

'गरीबों को मुफ्त में इलाज मिल रहा है...'
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज्योतियादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश के गुणा में पहुंचे। जहां उन्होंने आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का काम तेजी से हुआ है। पिछले 10 साल में तेजी से विकास हुआ है। गरीबों को मुफ्त में इलाज मिल रहा है। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद नियंत्रित हुआ है। आज पूरे देश में एक ही आवाज हैं, फिर एक बार मोदी सरकार। सीएम योगी ने कहा कि जो 75 सालों में नहीं हुआ वो 10 साल में हुआ। 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

2014 के बाद देश का सम्मान बढ़ा: CM योगी
सीएम योगी ने कहा कि पहले विकास के काम ठप थे। 2014 के बाद देश का सम्मान बढ़ा है। आज देश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि ये भारत छेड़ता नहीं और छोड़ता भी नहीं। 2014 से पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थी और 2014 के बाद का भारत बदल चुका है। पहले किसान आत्महत्या करता था। आज किसानों को योजनाएं मिली, सम्मान निधि का लाभ मिल रह है। बेटियां यूपी में सुरक्षित हैं। बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल है। पीएम आवास योजना से लोगों को फ्री घर मिले हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान सफाई देता रहता है। पाक को पता है, ये नया भारत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static