'भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है...', CM योगी बोले- तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 12:17 PM (IST)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चुनाव प्रचार करने हरदोई में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में भारत का निर्माण हो रहा है। देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। अब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी। CM योगी ने कहा कि पिछले दस साल में देश की तस्वीर बदली है। भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है। अब भारत विकास का नया इतिहास रच रहा है।

'80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन...'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने हरदोई पहुंचे। जहां उन्होंने आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के काम तेजी से हुआ है। पिछले 10 साल में तेजी से विकास हुआ है। गरीबों को मुफ्त में इलाज मिल रहा है। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद नियंत्रित हुआ है। आज पूरे देश में एक ही आवाज हैं, फिर एक बार मोदी सरकार। सीएम योगी ने कहा कि जो 75 सालों में नहीं हुआ वो 10 साल में हुआ। 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

2014 के बाद देश का सम्मान बढ़ा है: CM योगी
सीएम योगी ने कहा कि पहले विकास के काम ठप थे। 2014 के बाद देश का सम्मान बढ़ा है। आज देश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि ये भारत छेड़ता नहीं और छोड़ता भी नहीं। 2014 से पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थी और 2014 के बाद का भारत बदल चुका है। पहले किसान आत्महत्या करता था। आज किसानों को योजनाएं मिली, सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। बेटियां यूपी में सुरक्षित हैं। बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल है। पीएम आवास योजना से लोगों को फ्री घर मिले हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान सफाई देता रहता है। पाक को पता है, ये नया भारत है।

'विपक्ष में भाषा की कोई मर्यादा नहीं है....'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष जो मर्जी में आता है वो बोलता है। विपक्ष में भाषा की कोई मर्यादा नहीं है। विपक्ष देश विरोधी बयान दे रहा है। ये भारत को लगातार अपमानित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन निजी स्वार्थ पर निर्धारित हैं। विपक्ष आतंकियों का महिमामंडन करता है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर महाराणा प्रताप का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा आतंकियों का साथ देती रही है। सपा ने आतंकियों के केस वापस लिए। ये राष्ट्र नायकों का अपमान करती है। एसपी ने महाराणा प्रताप का अपमान किया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static