''पहले आजमगढ़ के लोगों को शक से देखा जाता था'', CM योगी बोले- उन्हें दूसरे राज्यों में कमरा तक नहीं मिलता था...

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 12:05 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने आजमगढ़ जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आजमगढ़ के लोगों को शक से देखा जाता था। उन्हें दूसरे राज्यों में कमरा नहीं मिलता था। आपकी पहचान खराब की गई थी। अब आजमगढ़ की पहचान सुधरी है। बदनाम करने वालों को जवाब देना है। पहले आजमगढ़ बदनाम हो चुका था। अब आजमगढ़ की तस्वीर बदल गई है। आज आजमगढ़ में बिजली, सड़क, पानी सब कुछ है। आज आजमगढ़ की पहचान विकास से होती है।

'आज अयोध्या चमक रही है, पहले गोली चलती थी...'
सीएम योगी ने कहा कि ये चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच में है। सीएम योगी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष बौखला गया है और ये बौखलाहट हार की वजह से है। विपक्ष ने हार मान ली है। समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि आज सपा नेता की तलाशी हर जगह होती है। लोग सोचते है कहीं कोई गुंडा तो नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि पहले अयोध्या में गोली चलती थी और आज चमक रही है।

ये भी पढ़ें.....
-
 'राहुल और अखिलेश बच्चा, हम हैं उनके चच्चा...' OP Rajbhar का इंडिया गठबंधन पर हमला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते है। लोकसभा चुनाव के बीच अब उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तंज जमकर निशाना साधा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि  'राहुल और अखिलेश बच्चा हैं हम उनके चच्चा हैं।''



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static