CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- पेशेवर अपराधियों को सपा ने दिया टिकट

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 05:55 PM (IST)

गाजियाबाद:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर  गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएम ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने जा रहा है।  समाजवादी पार्टी  अपने साथियों के साथ सिंबल के लिए भी लेन देन में जुटी है। उन्होंने कहा कैराना से सपा विधायक और गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन को टिकट देकर सपा ने साबित कर दिया कि वह अपराधियों के साथ खड़ी है। योगी ने कहा कि सपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट को सार्वजनिक नहीं कर पाई है। इस दौरान सीएम ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कोरोना संकट से पूरा विश्व जूझ रहा है।  बावजूद भी उत्तर प्रदेश सरकार ने जीवन और जीविका को बचाने का प्रयास किया।  उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने बताया  था कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अधिक खतरनाक होगी परंतु सरकार ने लोगों की जान बचाई। 

उन्होंने कहा आज देश में तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार जीविका और जीवन को बचा रही है। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी वेव भी आ चुकी है। प्रदेश में एक लाख से अधिक संक्रमित मरीज है। जबिक 10 हजार एक्टिव केस है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  साढ़े पांच हजार से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।  उन्होंने लोगों को सलाह दी की भीड़ भाड़ वाली जगह जाने से बचे।  उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि महामारी के दौरान वैक्सीन बनाई गई। 

उन्होंने कहा पीएम मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने प्रदेश की जनता को दो वैक्सीन  फ्री दिलाने का काम किया।  दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चला कर 157 करोड़ लागों को लगवाई। उन्होंने कहा गाजियाबद की जनता 69 फीसदी दूसरी डोज दी जा चुकी है। पूरी दुनिया ने माना कि भारत में बनी हुई वैक्सीन अच्छी है। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग जो लोग दुष्प्रचार कर रहे है आज वो चुपचाप वैक्सीन लगवा रहे है। प्रदेश में 10 हजार टेस्ट हर दिन हो रहे है।  उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान ऑक्टसीन का संकट देखने को मिला परंतु एयरफोर्स,  स्पेशल ट्रेन से ऑक्सीजन से लोगों की जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static