'यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच...' सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 03:00 PM (IST)

CM Yogi in Pilibhit: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा शुरू किए गए प्रचार अभियान के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों ने 2014 के पहले और आज के भारत को देखा है। 2014 से पहले अविश्वास था, अराजकता थी। देश को लेकर कोई सोच नहीं थी।''

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा, ''पहले जनता के मन में सरकार के प्रति भी विश्वास नहीं रह गया था। स्वाभाविक रूप से जब अपने देश के लोग सम्मान नहीं दे रहे हैं तो दुनिया के लोगों ने सम्मान देना बंद कर दिया था। किसान आत्महत्या कर रहे थे। युवा पलायन कर रहा था। कहीं उग्रवाद था तो कहीं नक्सलवाद था। आपस में जातीय वैमनस्ता की खाई इतनी चौड़ी थी कि कोई व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता था। उन्होंने कहा कि यूपी में तो दंगे हुआ करते थे, कोई भी ऐसा कस्बा और जिला नहीं बचा था, जहां के लोगों ने दंगा नहीं सहा हो।''

PunjabKesari
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले यहां पर बेटियां-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उद्यमी पलायन कर रहा था। यह 2014 पहले की भारत और यूपी की स्थिति थी। आज 2024 में दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त। नक्सलवाद समाप्त। देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। उन्होंने कहा, पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जहां परिश्रम और पुरुषार्थ से सोना उगाने वाले अन्नदाता है, तो बांसुरी की मधुर धुन से कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्प भी।

बसपा-सपा पर बरसे सीएम योगी
सीएम योगी समाजवादी पार्टी और बसपा पर भी जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें युवाओं के हाथों में तमंचा थमाते थे। सीएम योगी ने कहा, आपने पिछली सरकारों को देखा है। ये लोग युवाओं के हाथों में तमंचा थमाते थे। हमने रोजगार दिया। सपा-बसपा की सरकार में कर्फ्यू लगता था। हमने कर्फ्यू मुक्त प्रदेश बनाया। आज कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। सीएम योगी ने परिवारवाद को लेकर कहा कि यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच होने जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static