सपा गठबंधन पर CM योगी ने साधा निशाना, कहा- 'माल तो पूराना है बस लिफाफा नया है'

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 02:29 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुलंदशहर की गुलावठी में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपब्धियों को गिनाई। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कोरोना महामारी के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता को फ्री में कोरोना जांच, फ्री में कोरोना दो डोज देने का काम किया है। सीएम ने सपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि माल तो वही पुराना है बस लिफाफा नया है

 उन्होंने कहा ये दो लड़को की जोड़ी आज नया प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा इसके पहले 2017 में भी उन्होंने गठबंधन किया था परंतु जनता ने उन्हें नकार दिया। जनता के भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर पूर्ण बहुम की सरकार बनाई। उन्होंने एक बार जनता से अपील करते हुए कहा कि लक्ष्मी राज सिंह को अपना बहुमुल्य वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए। 

 

सीएम योगी ने कहा डबल इंजन की भाजपा सरकार में आज अन्नदाता किसानों का मानवर्धन हो रहा है। समृद्ध, उन्नतशील और खुशहाल किसान नए उत्तर प्रदेश की पहचान हैं।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में मथुरा के 2,61,548 अन्नदाताओं को खेती-किसानी के खर्चों से निजात दिलाने का बड़ा संबल मिला है। सनातन आस्था का सम्मान करते हुए भाजपा सरकार ने पुण्य भूमि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल के 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया है। उन्होंने कहा बुलंदशहर के सबसे ज्यादा युवा सेना में है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों पर बुलडोजर और विकास कार्य जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा पहले विकास पैसा इत्र वाले मित्र के यहां जाता था।  उसी पैसे से एक ही परिवार के लोग विदेश की यात्रा पर घूमने जाते थे।  उनकी सरकार में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी। भाजपा सरकार में उन पर फूल बरसाए जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static