CM योगी ने सुबह किए मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन, गर्भगृह में किए ठाकुरजी के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 11:09 AM (IST)
आगरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे हैं। योगी सुबह श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। उन्होंने यहां गर्भगृह, ठाकुर केशव देव मंदिर, योगमाया मंदिर में दर्शन किए। करीब 15 मिनट तक सीएम जन्मस्थान पर रहे।
जनपद मथुरा में आज जगत के तारणहार भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि पर प्रभु के दर्शन-पूजन कर मन अत्यंत हर्षित है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 7, 2022
प्रभु का दर्शन सदैव राष्ट्रधर्म के अनुपालन हेतु सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
जय श्रीकृष्ण! pic.twitter.com/5pYhXcWrgl
यहां से सीएम का काफिला कार से गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल के लिए रवाना हुआ। रसखान समाधि स्थल का जीर्णोद्धार किया गया है। परिसर का भृमण करने के बाद सीएम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।