जापान दौरे पर CM Yogi, निवेशकों से की मुलाकात,... सलाखों के पीछे ही दिखेंगे अविमुक्तेश्वरानंद, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 08:27 PM (IST)
1-' उगते सूरज की भूमि को आदित्य का नमस्कार..', जापान पहुंचे CM Yogi, निवेशकों से की मुलाकात, निवेश आकर्षित करने हेतु करेंगे कई अहम बैठकें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान की राजधानी तोक्यो पहुंचने पर बुधवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
2-'पाप का काउंटडाउन शुरू, अब सीधे सलाखों के पीछे ही दिखेंगे अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद—आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा दावा
संगम नगरी प्रयागराज से शुरू हुआ यौन शोषण विवाद अब एक ऐसी कानूनी और राजनीतिक जंग बन चुका है, जिसने पूरे देश के संत समाज को हिला दिया है।
3- बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के आवास पर IT की रेड, भड़के योगी के मंत्री, कहा- प्रभु ऐसे लोगों को सदबुद्धि दें
आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ और बलिया स्थित आवासों पर बुधवार को छापेमारी की। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
4- एक जिंदगी बचाने निकले थे... 7 की चली गई जान; प्लेन क्रैश में मरीज, पायलट, डॉक्टर-नर्स सभी की मौत, रूह कंपा देगी Air Ambulance Crash की Inside Story!
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक मेडिकल चार्टर एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह फ्लाइट रांची से दिल्ली जा रही थी और चतरा जिले के कसारिया पंचायत क्षेत्र में क्रैश हुई।
5- साक्षी महाराज के बयान पर यति नरसिंहानंद का पलटवार, कहा- सवर्णों को “90 प्रतिशत” के नाम पर डराने...
जनवरी 2026 में जारी यूजीसी के नए "इक्विटी रेगुलेशन 2026" नियमों पर जाति-आधारित भेदभाव के दायरे में ओबीसी को शामिल करने और सामान्य वर्ग के प्रति कथित भेदभाव के कारण बड़ा विवाद खड़ा हुआ है।
6- संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP, मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की नई सूची जारी, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से भारतीय जनता पार्टी संठन को मजबूत करने में जुटी है। Bharatiya Janata Party उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष Kamlesh Mishra ने मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की नई सूची जारी कर दी है।
7- ठुकरा के मेरा प्यार इंतकाम देखेगी..." सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मारी गोल, शादी के मंडप में मचा कोहराम
ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी.." आप ने ये गाना जरुर सुना होगा। दअरसल, जब कोई व्यक्ति किसी के सच्चे प्यार को अस्वीकार (ठुकरा) कर देता है, तो वह प्रेमी अपनी असफलता या अपमान का बदला लेने के लिए खुद ऐस कदम उठा लेता है कि हर इंसान को सोचने को मजबूर कर देता है।
8- 'CM योगी जो कर रहे हैं, वह अच्छा नहीं कर रहे'— यौन शोषण की FIR पर भड़के मुकुंदानंद ने आदित्यनाथ पर बोला बड़ा हमला
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी पर लगे यौन शोषण के आरोपों ने अब राजनीतिक और धार्मिक रंग ले लिया है। मामले में सह-आरोपी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
9- बॉयफ्रेंड के साथ सैर बनी खौफनाक वारदात… 28 वर्षीय महिला से गैंगरेप
Assam के काछार जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 28 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर कई लोगों ने चाकू की नोक पर गैंगरेप किया। घटना उस वक्त हुई जब वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ शाम को बाहर घूमने गई थी। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता से पैसे भी ऐंठे।
10- 'वोटबंदी अभियान' PDA के वोट काटने का 'बहुत बड़ा षडयंत्र' : सपा प्रमुख अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नोटिस भेजे जाने को 'वोटबंदी अभियान' करार देते हुए इसे पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों) के वोट काटने का एक 'बहुत बड़ा षडयंत्र' करार दिया है।

