होली से पहले CM Yogi का छात्रों को बड़ा गिफ्ट! 38 लाख विद्यार्थियों की SCHOLARSHIP बढ़ी, इन स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा, जानें पूरी डीटेल
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 06:19 PM (IST)
लखनऊ: होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों को राहत देते हुए कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेश के 38 लाखों छात्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
सरकार के फैसले के अनुसार, पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति अब बढ़ाकर ₹3000 कर दी गई है। पहले यह राशि कम थी, जिसे बढ़ाकर छात्रों की आर्थिक सहायता को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
यह भी पढ़ें : एक जिंदगी बचाने निकले थे... 7 की चली गई जान; प्लेन क्रैश में मरीज, पायलट, डॉक्टर-नर्स सभी की मौत, रूह कंपा देगी Air Ambulance Crash की Inside Story!
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस योजना का लाभ राज्य के लगभग 38 लाख छात्रों को मिलेगा। उन्होंने इस फैसले का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रख रही है। मंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की दर में कमी आने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें : UP में आने वाला है बड़ा भूकंप! इन जिलों में होगी भारी तबाही, IIT कानपुर की 17 साल की स्टडी रिपोर्ट डरा रही.... धंसेंगी सड़कें, गिरेंगे पुल और ......
राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम छात्रों और उनके परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। होली से पहले आई इस घोषणा को छात्रों के लिए सरकार के उपहार के तौर पर देखा जा रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से विद्यार्थियों में सकारात्मक संदेश जाएगा और अधिक छात्र पढ़ाई के लिए प्रेरित होंगे।

