CM योगी गुजरात में आज फिर करेंगे प्रचार, खेड़ा-पोरबंदर जिलों की चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 08:40 AM (IST)

लखनऊ/गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुजरात चुनाव प्रचार का आज दूसरा दिन है। आज गुजरात में सभी पार्टियों के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। जानकारी मुताबिक एक तरफ जहां भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  यूपी के सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह चुनावी प्रचार अभियान को धार देंगे तोवहीं दूसरी तरफ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार गुजरात चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचेंगे।

 

 CM  योगी का आज का  मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम :-

- सुबह 11.40 बजे- प्रस्थान,अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से
- 1.25 बजे-आगमन,बडोदरा एयरपोर्ट, गुजरात
- 1.55 बजे-आगमन,हेलीपैड, रेवाज़िन,नसवाड़ी,जिला छोटा उदयपुर, गुजरात
- 2.15  से 3 बजे तक- संखेड़ा वि.स. में जनसभा/प्रत्याशी अभिसिंह मोती सिंह टाड़वी/स्थान-बस डिपो,नसवाड़ी
- 3.55 बजे-आगमन,हेलीपैड, सिद्धि विनायक,महमेदाबाद,जिला खेड़ा
- 4.15 से 5 बजे तक-जनसभा वि.स.महमेदाबाद/प्रत्याशी अर्जुनसिंह उदेसिंह/स्थान-स्वामीनारायण मंदिर,खटराज चोकडी,जिला खेड़ा
- 5.45 बजे-आगमन,अहमदाबाद एयरपोर्ट
- 6.45 बजे-आगमन,पोरबंदर एयरपोर्ट
- 7 बजे से 7.45 तक- जनसभा वि.स. पोरबंदर/प्रत्याशी- बाबूभाई बोखरिया/स्थान- चौपाटी पार्टी स्लॉट,पोरबंदर
- 8 बजे-प्रस्थान,पोरबंदर एयरपोर्ट से
- 10.10 बजे-आगमन,अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static