आज रामपुर और मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे CM Yogi, 510 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 09:43 AM (IST)

CM Yogi Adityanath Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शनिवार को दो जिलों मुरादाबाद और रामपुर दौरे पर है। यहां पर सीएम योगी जनपद वासियों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री मुरादाबाद आएंगे। आज सुबह 11.30 बजे आवास विकास मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दोपहर 1ः00 बजे महात्मा गांधी स्टेडियम रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सभी इंतजाम किए गए है। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11.30 बजे मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां पर तीन स्थानों पर पासिंग आउड परेड के कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बुद्धि विहार में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम यहां पर ₹513.35 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे और साथ ही ₹167 करोड़ की लागत से 50 एकड़ में विस्तृत उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय, मुरादाबाद का भी शिलान्यास करेंगे।

PunjabKesari
रामपुर वासियों को देंगे बड़ी सौगात
मुरादाबाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद रामपुर आएंगे। वह दोपहर 1ः00 बजे महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह फिजिकल कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम यहां पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वितों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके अतिरिक्त करीब एक हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सुरक्षा को लेकर किए पुख्ता इंतजाम
सीएम योगी के दौरे को लेकर रामपुर में प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली गई है। पंडाल लगाने से लेकर रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कल यानी शुक्रवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल फिजिकल कालेज के मैदान पर पहुंच गए और वहां तैयारियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने मंच, मुख्यमंत्री की एंट्री और जनता के आगमन को लेकर प्वाइंटवार जानकारी ली।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static