संभल में CO की सख्ती: ''ताजिया वही निकालेगा जो पहले निकालता था''...अनुज चौधरी ने कह दी बड़ी बात, मुसलमानों में हलचल!

punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 07:01 AM (IST)

Sambhal News: मुहर्रम के मौके पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने खास गाइडलाइन जारी की है। पुलिस और प्रशासन ने यह कदम शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया है। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में हुई शांति समिति की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने लोगों को सरकार की तरफ से जारी निर्देशों की जानकारी दी।

ताजिया की ऊंचाई तय – 10 फीट से ज्यादा नहीं
सीओ अनुज चौधरी ने साफ कहा है कि इस बार मोहर्रम में निकाले जाने वाले ताजिए की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ताजिए निकालते वक्त ना तो कोई पेड़ काटा जाएगा और ना ही बिजली की लाइन को हटाया जाएगा।

जो पहले ताजिया निकालता था, वही निकालेगा
सीओ ने यह भी आदेश दिया कि जो व्यक्ति पहले ताजिया निकालता रहा है, वही इस बार भी निकालेगा। अगर वह खुद ताजिया नहीं निकाल सकता, तो उसकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति ताजिया नहीं निकाल पाएगा। इससे पहले से तय परंपराओं को बरकरार रखने की कोशिश की जा रही है।

DJ की आवाज पर रहेगा नियंत्रण
मोहर्रम के जुलूस के दौरान डीजे बजाने की अनुमति तो दी गई है, लेकिन उसकी आवाज तय सीमा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

रास्तों की मरम्मत और लोगों की समस्याओं पर ध्यान
शांति समिति की बैठक में एसडीएम (SDM) ने जुलूस के रास्तों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से उनकी समस्याएं पूछी गईं और आश्वासन दिया गया कि जुलूस के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

मुहर्रम 2025 कब है?
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, साल 2025 में मुहर्रम की शुरुआत 26 या 27 जून की रात से हो रही है। इस्लामिक साल का पहला महीना मुहर्रम होता है और इसे बेहद पवित्र माना जाता है। मुहर्रम की 10वीं तारीख को 'आशूरा' कहा जाता है, जो खास और शोकपूर्ण दिन होता है। इस साल आशूरा 5 या 6 जुलाई 2025 को मनाया जा सकता है। भारत में आमतौर पर चांद दिखाई देने के अनुसार 6 जुलाई को आशूरा मनाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static