कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती
punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 05:54 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष एवं मशहूर कॉमेडियन राजू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक वर्कआउट के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ गया। आनन- फानन में परिजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि उनको जिम करने के दौरान अचानक सीने में दर्द होने लगा। उसके बाद वो बेहोश हो गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी तबीयत खराब होने की खबर से उनके प्रशंसकों गम का माहौल व्याप्त हो गया है। फिलहाल इस दुख की घड़ी में उनके प्रशंसक जल्द ही ठीक होने का दुआ कर रहे है।