BJP सांसद साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान- कांग्रेस ने ही कराई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 08:28 PM (IST)

उन्नाव: अपने विवादित बयानों को लेकर सुखिर्यो में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ है। उन्होंने बताया कांग्रेस के लोग ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या का जिम्मेदार है। 

सांसद ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले मौत का जिम्मदार कांग्रेस पार्टी है। नेता जी लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू और महात्मा गांधी भी कहीं नहीं ठहरते थे। इन लोगों ने ही सुभाष चन्द्र भोष की हत्या कराई थी। साक्षी ने कहा 'अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। सुभाष चंद्र बोस कहा करते थे कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। मैं कहना चाहूंगा कि लहू के भाव से हमें आजादी मिली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static