कोरोना का प्रकोप कम होते ही ‘किसान आंदोलन’ को धार देगी कांग्रेस: अंशू तिवारी

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 12:37 PM (IST)

औरैया: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अंशू तिवारी ने रविवार को कहा कि कोरोना का प्रकोप धीमा होते ही कांग्रेस किसानों तक पहुंच कर फिर से किसान आंदोलन को धार देगी। उन्होंने कहा कि सूबे में 1989 के बाद जाति, मजहब और धर्म की राजनीति हुई पर विकास की राजनीति लगभग नहीं हुई, जिस कारण प्रदेश पिछड़ गया। अपने गृह नगर दिबियापुर में रविवार को आयोजित स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से कहा कि कोरोना महामारी के नियंत्रण में सरकार पूरी तरह फेल है। आज देश में रोजाना करीब एक लाख मरीज सामने आ रहे हैं।

तिवारी ने कहा कि पिछले छह सालों में ढ़ाई से तीन करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं, जबकि भाजपा के अपने आंकड़ों के अनुसार 17 लाख लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म, मजहब की पार्टी नहीं है, कांग्रेस हिंदुस्तान की पार्टी है। कांग्रेस ने देश प्रदेश में हर वर्ग को संरक्षण दिया, कांग्रेस देश व प्रदेश के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार से हर वर्ग परेशान है, वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस छात्रों, बेरोजगारों, किसानों और व्यापारियों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच मुखर होकर जाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से कानून व्यवस्था की स्थिति और बदहाल होना तय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static