''मां भगवती का अंश हूं... मुझे धरती पर कुछ खास करने के लिए भेजा'', महाकुंभ के बाद अब कल्किधाम पहुंचीं ममता कुलकर्णी

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 11:51 AM (IST)

संभल: महाकुंभ में आने के बाद ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) अब संन्यासिनी बन गई हैं, अब उनका नाम भी महामंडलेश्वर ममता अनंत गिरी है। वो आए दिन ही अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती है। प्रयागराज के बाद अब ममता कुलकर्णी संभल पहुंचीं हैं। वो आज यानी रविवार को श्री कल्किधाम में शिलादान करेंगी। यहां पर वो कल्किधाम में मासिक सत्संग में शामिल होंने पहुंचीं हैं।

PunjabKesari 
'ममता ने खुद को बताया मां भगवती का अंश' 
ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर ममता अनंत गिरी बन चुकी हैं। आज वो ऐंचौड़ा कंबोह में बन रहे श्री कल्किधाम में शिलादान करेंगी। इससे पहले उन्होंने कहा था कि  वह मां भगवती का अंश हैं और उन्हें धरती पर विशेष कार्यों के लिए भेजा गया है। ममता ने बताया कि वह कुंभ स्नान के लिए गई थीं। वहां से वह महामंडलेश्वर बनकर लौटीं। यह सब मां भगवती की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि श्री कल्किधाम में शिलादान भी मां का आदेश है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static