''अगर बकरीद पर .... तो बहेगी खून की धारा'', CM Yogi के मंत्री ने दिया ऐसा विवादित बयान, गरमा उठा सियासी पारा; बौखला जाएंगे कुर्बानी देने वाले लोग
punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 01:16 PM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने बकरीद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद से सियासी पारा गर्म हो गया है। गुरुवार यानि 5 जून को कुशीनगर में उन्होंने एक सभा को संबेोधित करते हुए कहा कि अगर प्रतिबंधित पशु काटे गए तो मुसलमान भी कटेंगे। कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी। इस बयान के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है।
गाय माता की हमें रक्षा करनी है - राजेश्वर सिंह
जिले में सभा को संबोधित करते हुए राजेश्वर सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा- 'हम सभी को महाराज जी (सीएम योगी) के जन्मदिन पर संकल्प लेना है कि कोई भी पशु जो प्रतिबंधित है, उसे कटने नहीं देना है। प्रतिबंधित पशु है- 'गाय माता... और गाय माता की हमें रक्षा करनी है। गाय, बछड़े, ऊंट आदि किसी भी बड़े पशु को हम नहीं कटने देंगे। मुसलमानों को हम गाय नहीं काटने देंगे। अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी।'
सीएम योगी जारी कर चुके हैं दिशा-निर्देश
गौरतलब है कि सीएम योगी और पुलिस-प्रशासन की ओर से कुर्बानी को लेकर पहले ही दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। सार्वजनिक जगह पर बलि ना देने और प्रतिबंधित पशु का वध ना करने का निर्देश जारी हो चुका है। वहीं सीएम योगी ने कहा है कि बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती नहीं जाएगी। बकरीद पर कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही होनी चाहिए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रहे रोक को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।