71वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Thursday, Jan 30, 2020 - 04:17 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्य तिथि पर तमाम कार्यकर्ताओं संग प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राष्ट्रपिता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लल्लू ने कहा कि गाँधी जी आज भी हमारे दिल में जिन्दा हैं। उनके विचारों पर ही हम सब लोग चल रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भले ही नाथूराम गोडसे ने गांधी जी को मार दिया मगर राष्ट्रपिता आज भी हमारे दिल में, जेहन में सोच के रूप में जिन्दा हैं। वह देश के बच्चा-बच्चा के दिल में जिंदा है हम आगे भी उनके विचारों पर चलते रहेंगे। वहीं भाजपा गांधी की सोच को खत्म कर देना चाहती है। वह देश में अशांति, हिंसा व्याप्त करना चाहती है।

पुण्यतिथि के मौके सोहेलदेव राजभर की पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सुहेल देव से आये सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static