नोएडा में जारी कोरोना का कहर, 129 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 05:54 PM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन प्रदेश के लगभग हर जनपदों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं दिल्ली से सटे प्रदेश के जिला नोएडा में कोरोना का कहर जारी है। आज 129 नए लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि आज 119 नए  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या का ग्राफ 5328 पर पहुंच गया है। वहीं 846 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। कुल 4439 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 43 मरीजों की मौत हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static