उ.प्र. में अपराध नियंत्रण एवं त्योहारों पर हो पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था: ओ पी सिंह

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 09:45 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह ने अपराध नियंत्रण के साथ कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुद्दढ़ बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। ओ पी सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक के बाद यहां पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुद्दढ़ बनाने के लिये समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/ उपमहानिरीक्षक के साथ बैठक की। जिसमें अपराध नियत्रंण/कानून व्यवस्था में और अधिक बेहतर कारर्वाई के संबंध में विचार-विमर्श करते हुये कार्ययोजना के तहत प्रभावी कारर्वाई सुनिश्चित करने के निर्देश दियेे। साथी उन्होंने त्योहारों को शान्ति पूवकर् सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त करने को अधिकारियों से कहा। 

उन्होंने कहा कि अभियोजन के संबंध में पूर्व में जारी निर्देशो के क्रम में कारर्वाई करते हुये जघन्य एवं संवेदनशील घटनाओं को चिन्हित कर लगातार मॉनीटरिंग कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाये। पुलिस की आम छवि को और अधिक बेहतर बनाये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया एवं जनमानस की समस्याओं के अतिशीघ्र निराकरण एवं सहायता पर जोर दिया गया।  

डीजीपी ने महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध में मुख्यालय स्तर से पूर्व में जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कारर्वाई की जाये। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति घटित अपराधों को रोकने के लिए त्वरित कारर्वाई करते हुए अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के सम्बन्ध में प्रभावी पैरवी की जाये और लगातार उसका अनुश्रवण किया जाये। उन्होंने साइबर क्राइम के अपराधों एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कडी कारर्वाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी-100 से प्राप्त सूचनाओं का सम्यक विश्लेषण एवं प्रभावी कार्य निष्पादन एवं अनुश्रवण के लिये समग्र रणनीति बनाई जाये।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static