ड्यूटी के दौरान CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 05:40 PM (IST)

मथुरा:उतर प्रदेश के मथुरा वृंदावन कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब CRPF के जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे निवासी  CRPF  जवान संतोष देवराम 42 वर्ष वृंदावन के पवन हंस हेली पैड के समीप कैंप में पहरे पर तैनात था। शुक्रवार सुबह उसने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद जब उसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तो  उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि जवान द्वारा पूर्व में अतिरिक्त अवकाश लिए जाने के कारण उसके खिलाफ जांच चल रही थी। वहीं यह भी चर्चा है कि उसकी पत्नी एवं मां के बीच विवाद चल रहा था।  उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके में रह रही थी। जिसके बारे में वह कैंप में अक्सर जिक्र भी किया करता रहता था। 

आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कारणों के चलते जवान ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने जवान के घर सूचना दे दी है। सीआरपीएफ के सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर सकेगी।  पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static