शादी में सांप के साथ डांस करना युवक को पड़ा महंगा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 01:09 PM (IST)

सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नानौता के अन्तर्गत क्षेत्र में एक घुड़चढ़ी कार्यक्रम के दौरान एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। दरअसल युवक को नाचना उस समय भारी पड़ गया, जब उसने एक सांप को अपने गले मे डाल लिया और सांप ने युवक को डस लिया। जिससे युवक की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात एक बजे थाना नानौता के ग्राम खुडाना में सुधीर की घुड़चढ़ी शादी के कार्यक्रम में उसके दोस्त और रिश्तेदार डीजे पर नाच रहे थे। मौके पर मौजूद दुल्हे सुधीर के दोस्त संजीव (19) ने जैसे ही नाग को वहां देखा तो उसने तुरन्त ही नाग को गले में डालकर नाचना शुरू कर दिया। नाचते हुए एक बार यह नाग संजीव के गले से नीचे भी गिर गया, लेकिन संजीव ने उसे फिर से उठाकर अपने गले मे डाल लिया और नाचने लगा।

सिंह ने बताया कि संजीव के गले में नाग को देखकर आसपास नाचने वाले लोग डरकर पीछे हट गए और उसी समय नाग ने संजीव को कई जगह काट लिया। जिससे कुछ देर बाद ही संजीव की मौत हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने नाग को बाहर खेतों में खदेड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static