'हमारी सरकार है, जो चाहे करेंगे', SSP आवास से 100 मीटर दूर 'यूपी सरकार' लिखी कार से खतरनाक स्टंट! खतरे में लोगों की जान... Video Viral

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 01:02 PM (IST)

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के वीआईपी इलाके में कानून को खुलेआम चुनौती देने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के बेहद करीब चलती कार के बोनट पर बैठकर युवक ने खतरनाक स्टंट किया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एसएसपी आवास से 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना  
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर कुटी चौराहे पर यह घटना हुई, जो एसएसपी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। जिस कार पर युवक स्टंट कर रहा था, उस पर “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखा हुआ था, जिससे लोगों में भ्रम और आक्रोश दोनों फैल गया।

यह भी पढ़ें : भूकंप के झटकों से थर्राया UP! इस जिले में सुबह-सुबह कुछ सेकंड तक कांपी धरती, डरे सहमे लोग जान बचाने को घरों से भागे, खौफ में पूरा जिला

“हमारी सरकार है, हम जो चाहें करेंगे”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी काफी दूरी से स्टंट करते हुए आ रहे थे, लेकिन रास्ते में कहीं भी पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई। कार के बोनट पर युवक को बैठे देख सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। कई लोगों ने जब इस खतरनाक हरकत का विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और धमकी देते हुए कहा कि “हमारी सरकार है, हम जो चाहें करेंगे।” 

जागरूक नागरिक ने रिकॉर्ड किया वीडियो 
इसी दौरान एक जागरूक नागरिक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया है।

यह भी पढ़ें : बर्फीली वादियों में महिला ने कपड़े उतार किया डांस, इंटरनेट पर गर्दा काट रहा Video, लोग बार-बार कर रहे प्ले... बोल्ड कंटेंट पर फिर माहौल गर्म!

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर कार का नंबर और आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static