सिक्किम हादसे में शहीद एटा के जवान का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा गांव, राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी अंत्येष्टि

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 02:52 PM (IST)

एटा ( मोहम्मद आसिफ ): सिक्किम में शुक्रवार को सेना के वाहन के खाई में गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। सेना की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है कि, शहीद होने वाले सैनिकों में 4 उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। इन चार जवानों में से एक शहीद जवान लांस नायक भूपेंद्र सिंह राठौर थे। जिनका पार्थिव शरीर पैतृक गाँव में आज पहुंचेगा। वहीं, उनके शहीद होने की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को सिक्किम में एक सड़क हादसा हो गया था। जिसमें सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। जानकारी होते ही बचाव कार्य शुरू कराया गया। हादसे में 3 जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिक शहीद हो गए। जिनमें से 4 जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। इन जवानों के शहीद होने की जानकारी उनके परिजनों को दी गई तो सभी के परिवार में मातम छा गया।

PunjabKesari  
सैनिक की राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी अंत्येष्टि
अलीगंज क्षेत्र के गांव ताजपुर अदादा निवासी 32 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह की तैनाती सिक्किम में थी। जवानों को सेना की बस पोस्ट पर लेकर जा रही थी। अचानक बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में जवान भूपेंद्र भी शामिल थे। दरअसल, शहीद भूपेन्द्र की साल 2014 में सेना में भर्ती हुई थी और 2017 में उनकी शादी हुई थी। शहीद के परिवार के कई लोग सेना में सेवा दे चुके हैं। देर शाम उनके बलिदान की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। वहीं, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि यह दुखद घनटा है और सैनिक की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static