Corona से भी भयानक है Nipah Virus! टेस्ट Negative आने के बाद भी मर रहे लोग.... जानिए क्यों इसे माना जाता है बेहद खतरनाक
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 05:04 PM (IST)
Nipah Virus : पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। गुरुवार को निपाह वायरस से संक्रमित एक नर्स की कार्डियक अरेस्ट के कारण मृत्यु हो गई। राज्य में पिछले एक दशक में यह पहली ऐसी मौत बताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
दो पुष्ट Nipah Virus मामलों की पुष्टि
National Centre for Disease Control (NCDC) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में दिसंबर 2025 से अब तक निपाह वायरस डिजीज (NiVD) के दो कन्फर्म केस दर्ज किए गए थे। इन मामलों की पुष्टि के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय लागू किए।
196 संपर्कों की पहचान और जांच
स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कन्फर्म मामलों से जुड़े कुल 196 कॉन्टैक्ट्स की पहचान कर उन्हें ट्रेस, मॉनिटर और टेस्ट किया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सभी संपर्कों में कोई लक्षण नहीं पाए गए और निपाह वायरस के लिए उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
यह भी पढ़ें : कैंसर से जिंदगी की जंग हार गया सभी का चहेता एक्टर! पत्नी और 6 बच्चों को छोड़ गया अकेला, 48 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया....
स्थिति पर कड़ी निगरानी
Ministry of Health and Family Welfare ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और तय प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्रालय ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।
विशेषज्ञों की चेतावनी
Indian Medical Association (IMA) कोचीन के पूर्व अध्यक्ष और केरल रिसर्च सेल के संयोजक Dr. Rajeev Jayadevan ने निपाह वायरस को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि यह वायरस मुख्यतः चमगादड़ों से इंसानों में फैलता है और इसकी मृत्यु दर अपेक्षाकृत अधिक होती है।
यह भी पढ़ें : 'रामायण' बनाने वाले Ramanand Sagar के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, उनके बेटे का हुआ निधन, शोक में डूबी पूरी इंडस्ट्री!
क्या हैं शुरुआती लक्षण?
विशेषज्ञों के अनुसार निपाह वायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द शामिल हैं। गंभीर मामलों में मस्तिष्क संक्रमण (एन्सेफलाइटिस) विकसित हो सकता है, जिससे दौरे (सीज़र), भ्रम (कन्फ्यूजन), लकवा (पैरालिसिस), कोमा जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।
जल्दी पहचान है बेहद जरूरी
डॉ. जयदेवन ने जोर देकर कहा कि निपाह वायरस का समय पर डायग्नोसिस और पहले मरीज की पहचान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी चेताया कि यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है।

