आज Lucknow आएंगे रक्षामंत्री Rajnath Singh; 29 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 08:53 AM (IST)

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आएंगे। वह आज रात 10:00 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। इसके बाद कल यानी 29 अप्रैल को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए राजनाथ सिंह नामांकन करेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

PunjabKesari
बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल यानी सोमवार को सुबह 10ः00 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। 12:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे। सोमवार को पांच कालिदास मार्ग से हजरतगंज स्थित पार्टी मुख्यालय होते हुए कलेक्ट्रेट तक नामांकन जुलूस निकलेगा। इसे देखते हुए कई मार्गों पर यातायात बदला रहेगा।

रक्षामंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां कर ली है। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। राजधानी में भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।

PunjabKesari
यहां रहेगा रूट डायवर्जन
● चारबाग की तरफ से बड़ी गाड़ियां व बसें केकेसी से होकर कैंटोनमेंट की तरफ जाएंगी।
● बापू भवन चौराहे से कोई भी वाहन हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेगा। इसे सिसेंडी होते हुए डीएसओ चौराहा की तरफ या लालबाग होकर निकाला
 जाएगा। हजरतगंज से भी कोई भी वाहन बापू भवन की तरफ नहीं जा सकेगा।
● डालीगंज पुल तिराहा से कोई भी सामान्य वाहन सीडीआरआई से स्वास्थ्य भवन चौराहे की तरफ नहीं आ सकेगा। ट्रैफिक को डालीगंज पुल क्रॉस करके
   इक्का तांगा (नदवा) बंधे से होकर गुजारा जाएगा।
● सिकंदराबाद चौराहे से सामान्य यातायात हजरतगंज की तरफ नहीं आ सकेगा। वाहन फार्च्युन होटल चौराहे से होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
● बसें 1090 चौराहा से चिरैया झील की तरफ से कैसरबाग बस अड्डे की तरफ नहीं जा सकेंगी। बसें बंदरिया बाग से कैंटोनमेंट होते हुए गंतव्य को जा सकेंगी।
● सुभाष व परिवर्तन चौराहे से सामान्य यातायात केडी सिंह बाबू स्टेडियम होते हुए हजरतगंज नहीं जा सकेगा। यातायात को एसबीआई कट हनुमान सेतु-
  चिरैया झील चौराहा होते हुए गुजारा जाएगा।
● सीएमओ कार्यालय चौराहे से कोई भी सामान्य यातायात चकबस्त चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। यातायात कैसरबाग बस अड्डा चौराहा, अशोकलाट
   चौराहा अथवा रेजीडेंसी तिराहा, डालीबाग चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।
● सफेद बारादरी से कोई भी सामान्य यातायात चकबस्त चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। अशोक लाट होते हुए जाना होगा।
● अशोक लाट चौराहे से कोई भी सामान्य यातायात परिवर्तन/सुभाष चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात बांसमंडी, बर्लिंगटन व रायल होटल
   चौराहे से होकर गुजरेगा।
● कैसरबाग बस अड्डा चौराहे से कोई भी सामान्य यातायात चकबस्त चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात अशोक लाट चौराहा, सीएमओ कार्यालय
  चौराहा, रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static