डिप्टी CM दिनेश शर्मा बोले- मोदी के नेतृत्व में समर्थ, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 07:57 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समर्थ, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है और देश हर क्षेत्र में सफलता की नई बुलंदियों को छू रहा है। शर्मा केन्द्र सरकार के सात साल पूरा होने पर आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम के दौरान बख्शी का तालाब विधानसभा के ग्राम कुम्हरावां और जमखनवा के ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जो काम करीब 70 साल में नहीं हुआ उसे करने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में समर्थ, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है और देश हर क्षेत्र में सफलता की नई बुलंदियों को छू रहा है और एक ऐसे भारत का निर्माण हो रहा है जहां जनता के कल्याण और राष्ट्र गौरव के कार्य ही मुख्य लक्ष्य है। आज दुनिया के अन्य देश भी भारत की सामर्थ्य का लोहा मान रहे हैं। केन्द्र की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सात साल आजाद भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम समय है जिसमें जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के साथ ही न्यू इंडिया की परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में कदम आगे बढे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में तेजी से हुए डिजिटलीकरण ने दूरियों को कम करने के साथ ही काम की रफ्तार को गति दी है। योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक बिना किसी भेदभाव के पहुच रहा है। उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि गांव में बिजली से लेकर गैस, लोगों को मकान,घरों में शौचालय जैसी तमाम मूलभूत सुविधाएं देकर लोगों के जीवन को सरल बनाया गया है।

किसानों को सम्मान निधि देकर खेती की परेशानियों को दूर किया गया है। कोरोना जैसी महामारी के प्रकोप को सीमित रख कर दुनिया को नई राह दिखाई गई है। लोगों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए वैक्सीनेशन चल रहा है। देश में वैक्सीन का उत्पादन तेजी से बढ रहा है। 13 उत्पादन वैक्सीन का उत्पादन कर रहे हैं। आगामी दिसम्बर तक देश में वैक्सीन के 19 उत्पादक हो जाऐंगे तथा दिसम्बर तक 257 करोड़ डोज का उत्पादन होने की आशा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 01.8 करोड लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने का कि गांव में वैसीनेशन के लिए लोगों का पंजीकरण कराने हेतु अभियान चलाया जाना चाहिए। प्रदेश में आज रिकवरी रेट 97 प्रतिशत हो चुका है। कई जिले ऐसे हैं जिनमें कोरोना का कोई केस नहीं है। उन्होंने वर्चुअल संवाद के दौरान बख्शी का तालाब विधानसभा के ग्राम जमखनवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए एक एडवांस सपोटर् एम्बुलेंस तथा ऑक्सीजन पाइपलाइन देने की भी घोषणा की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static