डेरा प्रमुख राम रहीम की 30 दिन की पैरोल समाप्त, भारी सुरक्षा के बीच हरियाणा की सुनारिया जेल रवाना; हनीप्रीत भी साथ आईं नजर

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 03:48 PM (IST)

Baghpat News, (विवेक कौशिक): डेरा प्रमुख राम रहीम की आज 30 दिन की पैरोल समाप्त हो गई। जिसके चलते आज बागपत के बरनावा आश्रम से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हो गया। इस दौरान राम रहीम के साथ उसकी धर्म की बेटी हनीप्रीत भी साथ थीं।
PunjabKesari
दरअसल, बीती 28 जनवरी को डेरा प्रमुख राम रहीम को कोर्ट से 30 दिन की पैरोल मिली थीं। जिसमे कोर्ट ने 10 दिन सिरसा हरियाणा के आश्रम में रहने की अनुमति दी थीं और बाकि के 20 दिन बागपत यूपी के बरनावा आश्रम में रुकने की अनुमति दी थीं। आज पुरे 30 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद डेरा प्रमुख राम रहीम को सुनारिया जेल ले जाया गया। बरनावा आश्रम से 3.15 मिनट पर पुलिस ने लेकर रवाना हुई।
PunjabKesari
पिछले साल अक्टूबर में भी मिली थी पैरोल
इससे पहले राम रहीम को पिछले साल अक्टूबर में पैरोल मिली थी। अक्टूबर में पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम गया था। इस दौरान उसको 20 दिन की सशर्त जमानत मिली थी। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी। जिसे मंजूर कर लिया गया था।
PunjabKesari
बलात्कार के आरोप में सजा काट रहा है राम रहीम
गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 2017 में दी गई 20 साल की सजा काट रहा है।                                                             


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static