iPhone Fold के बारे में नई लीक आई सामने, क्या Oppo और Pixel Fold जैसा हो सकता है iPhone Fold का डिज़ाइन?

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 02:42 PM (IST)

हाल ही में Oppo ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N5 लॉन्च किया है, और अब सभी का ध्यान Apple की तरफ़ है। iPhone के फोल्डेबल वर्शन की काफी चर्चा हो रही है, लेकिन अब तक Apple ने इस सेगमेंट में एंट्री नहीं की है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में iPhone Fold को लेकर कई लीक सामने आई हैं, और अब एक नया लीक सामने आया है, जिसमें इस फोन के मुख्य फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है।

लीक के अनुसार, iPhone Fold का डिज़ाइन Pixel Fold जैसा हो सकता है, यानी इसका भी डिजाइन बुक के जैसा हो सकता है। सैमसंग ने हाल ही में अपनी Galaxy Z Fold सीरीज को कुछ इसी तरह के डिज़ाइन में लॉन्च किया था। अब Apple भी इसी दिशा में कदम बढ़ा सकता है।

फोन की बाहरी स्क्रीन
लीक में यह भी बताया गया है कि iPhone Fold की बाहरी स्क्रीन 5.49 इंच की हो सकती है। इसे Oppo Find N के डिज़ाइन से तुलना की गई है। यह स्क्रीन छोटी होने के साथ-साथ काफी फास्ट भी होगी। फोन का मुख्य स्क्रीन, यानी अंदर वाली स्क्रीन 7.74 इंच की हो सकती है, जिससे iPhone Fold को इस्तेमाल करते वक्त यूज़र्स को iPad जैसा फील मिल सकता है।

स्क्वायर स्क्रीन की संभावना
इससे पहले आई लीक्स में कहा गया था कि iPhone Fold में स्क्वायर स्क्रीन भी हो सकती है। हालांकि, यह जानकारी अभी कंफर्म नहीं है, और इसके बारे में अधिक जानकारी कंपनी की तरफ़ से आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आ सकती है।

Oppo और Pixel Fold की तुलना
Oppo ने अपने Find N में 5.49 इंच की बाहरी स्क्रीन दी थी, जबकि अंदर की स्क्रीन 7.1 इंच की थी। वहीं, Google के Pixel Fold में 5.8 इंच की बाहरी स्क्रीन और 7.6 इंच की अंदर वाली स्क्रीन दी गई थी। अब, Samsung के नए Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच की बाहरी स्क्रीन और 7.6 इंच की अंदर वाली स्क्रीन होगी। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि Apple भी iPhone Fold के लिए ऐसी ही स्क्रीन साइज पर काम कर सकता है।

आपको बता दें कि अब तक Apple ने इस फोल्डेबल फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, और इसके लॉन्च को लेकर कोई स्पष्ट तारीख भी सामने नहीं आई है। हालांकि, लीक्स से यह साफ़ है कि Apple अपनी नई iPhone Fold पर कड़ी मेहनत कर रहा है, और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हमें अभी कुछ समय तक इसके बारे में और अधिक जानकारी का इंतजार करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static