मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब, स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 04:21 PM (IST)

मिर्जापुर: विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम नव वर्ष पर यात्रियों के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूरी तैयारी की है। नए साल के पहले दिन दस लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मां विंध्यवासिनी देवी के गर्भ गृह में चरण स्पर्श पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

'विंध्यवासिनी देवी के दरबार में निरंतर वृद्धि हो रही'
नव वर्ष के आगमन के साथ ही विंध्यवासिनी देवी के दरबार में निरंतर वृद्धि हो रही है। पहली तारीख को भारी भीड़ होने का अनुमान है। लिहाजा जिला प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। भगदड़ की स्थिति न पैदा हो इसके लिए कई परिवर्तन किए गए हैं। काशी विश्वनाथ वाराणसी और अयोध्या दर्शन पूजन के बाद लौट प्रवाह में यहां भी दर्शनार्थियों के आने की सम्भावना है।प्रयाग कुंभ के दौरान यहां करोड़ों की भीड़ देवी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए आयी थी। वैसे भी यहां पहले दिन हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। अयोध्या और काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ विंध्याचल में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

सीसी कैमरे के जद में रहेगा पूरा क्षेत्र 
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से एआई के तर्ज पर मंदिर परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पूरा क्षेत्र सीसी कैमरे के जद में रहेगा। डोर्न कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। यातायात की सुगमता के लिए रोड़ डाइवर्जन किया गया है। गंगा नदी में घाटों पर कड़ी निगरानी में रहेगा। पुलिस बल के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के साथ त्रिकोण पथ विंध्य पर्वत पर विराजमान मां अष्टभुजा एवं कालीखोह में मां काली मंदिर भी एक यूनिट में रहेगा।       

गर्भ गृह में चरण स्पर्श पर प्रतिबंध लगाया गया
जिला कलेक्टर पवन कुमार गंगवार ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में चरण स्पर्श पर प्रतिबंध लगाया गया है।यह वीआईपी पर भी लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि ठंड की स्थिति को देखते हुए मंदिर परिसर में एवं अन्य स्थानों पर हिटर लगया जा रहा है। भगदड़ की स्थिति न पैदा हो इसके लिए जगह बैरियर लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static