DGP ओपी सिंह को मिला ’’उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’’

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 10:13 AM (IST)

लखनऊः केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए ’’उप्र गौरव सम्मान’’ दिया। मां फाउन्डेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री सिंह ने डीजीपी ओ पी सिंह को उनकी सराहनीय सेवा, उत्कृष्ट योगदान एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए यह गौरव सम्मान’’ दिया।

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री बृजेश पाठक, स्वाति सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, महेन्द्र सिंह, सुनीता ऐरन संपादक, हिन्दुस्तान टाइम्स, मुकेश सिंह चेयर मैन, पी.एच.डी चैंबर तथा हास्य कवि पद्म सुनील जोगी की गरिमामय उपस्थिति रही। पुलिस महानिदेशक की अनुपस्थिति में उनकी ओर से पुलिस महानिदेशक के जी एस ओ ने यह सम्मान’’ ग्रहण किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static