UP Politics: ‘चाटुकारों से घिरे हैं अखिलेश...’ सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह 'बब्बू' ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 01:28 PM (IST)

Lucknow News: लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह ‘बब्बू’ और आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय महासचिव डा मोहम्मद हारुन राईन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 
PunjabKesari
जल्द ही भाजपा  का दामन थाम सकते हैं ‘बब्बू’
बब्बू का आरोप है कि पार्टी अध्यक्ष चाटुकारों से घिरे है और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीति के लिये वे जल्द ही फैसला लेंगे। इस बीच पार्टी सूत्रों का कहना है कि सपा से किनारा करने वाले नेता जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी साल फरवरी महीने में प्रदीप सिंह बब्बू को प्रदेश का सचिव मनोनीत किया था। लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से निकले हुए प्रदीप सिंह बब्बू लखनऊ के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। वह क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static