Dhanteras 2022: जानिए इस बार दो दिन क्यों मनाया जाएगा धनतेरस का त्यौहार, कब होगा शुभ मुहूर्त
punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 03:24 PM (IST)

लखनऊः दिवाली से पहले त्योहारों के सीजन में आने वाले धनतेरस का त्योहार देश के हर घर में मनाया जाता है। इस त्योहार पर लोग अपने घर में नई वस्तुएं खरीद कर लेकर आते है। धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस बार यह त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। जिसे लेकर लोग बहुत कंफ्यूज हो रहे है। अगर आप भी है कन्फ्यूज तो आइए हम आपको बताते है कि, इस बारे में ज्योतिषाचार्य का कहना है।
बता दें कि आगरा के ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता का कहना है कि धनतेरस 22 अक्टूबर को है। इस दिन द्वादशी तिथि शाम 4:38 बजे तक रहेगी। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 9:29 बजे तक, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग शाम 5:50 बजे तक, इसके बाद इंद्र योग है। चंद्रमा सिंह राशि में है। प्रदोष काल में (सूर्यास्त के समय) त्रयोदशी होने से धनतेरस और धन्वंतरि जयंती का त्योहार इसी दिन मान्य रहेगा। खरीदारी 23 अक्टूबर को शाम तक की जा सकती है।
जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
वहीं, ज्योतिषाचार्य अजय तैलंग का कहना है कि धनतेरस 22 अक्तूबर को है। पूजा का मुहूर्त शाम 07:01 मिनट से रात 08:17 बजे तक है। पूजा के लिए करीब सवा घंटे का समय प्राप्त होगा। शुभ मुहूर्त में धनत्रयोदशी लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है। सामान की खरीद 23 अक्टूबर को भी कर सकते हैं।
23 अक्टूबर को कर सकते है खरीदारी
आचार्य बनवारी लाल गौड़ का कहना है कि 23 अक्टूबर को धन्वंतरि जयंती, दीपदान लक्ष्मी पूजन शाम को 6:00 से 8:30 के बीच में श्रेष्ठ माना जाएगा। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी के अनुसार भगवान धनवंतरी का पूजन मुहूर्त 23 अक्टूबर को शाम 05:44 बजे से 06: 05 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल का समय शाम 5:44 बजे से रात 8:16 मिनट तक और वृषभ काल का समय शाम 6:58 बजे से रात 8:54 मिनट तक रहेगा। नई वस्तु इस दिन खरीदी जाती है।