यूपी में हीट स्ट्रोक से 4 की मौत, प्राइमरी स्कूलों में छुट्‌टी बढ़ाने की मांग...जानिए कब आएगा मानसून

punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 01:17 PM (IST)

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में तापमान का पारा हाई होता जा रहा है। भीषण गर्मी की वजह से अब 4 लोगों की मौत की खबर भी रही है। वहीं, प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने सीएम योगी को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाए जाने की मांग की है। 15 जून को प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। अनिल ने कहा- इस समय गर्मी ज्यादा है, बच्चे बीमार हो सकते हैं।

9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
आपको बता दें कि प्रदेश में प्रचंड गर्मी की वजह से आज 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट का अर्लट जारी किया गया है। 24 घंटे में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 46°C रिकॉर्ड किया गया। 45.2°C के साथ आगरा दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। धूप से बचाव के लिए फुल कपड़े पहनें, छाता और काला चश्मा इस्तेमाल करें।

मानसून कब आएगा?
मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में अगले 5-10 दिनों के अंदर मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 15 से 20 जून के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य रूप से यूपी में मानसून 20-25 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static