Dhanteras Gold Prices: धनतेरस पर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए यूपी में कितना हुआ सस्ता
punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 03:53 PM (IST)
Dhanteras Gold Prices: धनतेरस जैसे शुभ मौके पर सोने-चांदी की कीमतों में इस बार नरमी देखने को मिली है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड और सिल्वर दोनों के रेट गिरे हैं।
सोना सस्ता हुआ /Dhanteras Gold Prices
दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,31,010 प्रति 10 ग्राम है, जो गुरुवार की तुलना में ₹1910 कम है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो ₹1750 की गिरावट दर्शाता है। दिवाली के त्योहार से एक दिन पहले, गुरुवार को सोने के रेट में तेज़ी देखी गई थी। उस दिन 24 कैरेट सोना ₹3330 और 22 कैरेट ₹3050 महंगा हुआ था।
तीसरे दिन भी टूटी चांदी की चमक/ Dhanteras Gold Prices
चांदी के दाम भी लगातार तीसरे दिन गिरे हैं। दिल्ली में चांदी आज ₹1.72 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते तीन दिनों में इसके दाम ₹18,000 प्रति किलो तक गिर चुके हैं। आज अकेले ₹13,000 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी रेट पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव ₹1.90 लाख प्रति किलो है, जो देश में सबसे ज्यादा है।
देश के अन्य शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)/ Dhanteras Gold Prices
शहर 22 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट गोल्ड
| दिल्ली | ₹1,20,100 | ₹1,31,010 |
| मुंबई | ₹1,19,500 | ₹1,30,370 |
| कोलकाता | ₹1,19,500 | |
| चेन्नई | ₹1,19,500 | ₹1,30,370 |
| हैदराबाद | ₹1,19,950 | ₹1,30,860 |
| बेंगलुरु | ₹1,19,950 | ₹1,30,860 |
| पटना | ₹1,20,000 | ₹1,30,910 |
| लखनऊ | ₹1,20,100 | ₹1,31,010 |
| जयपुर | ₹1,20,100 | ₹1,31,010 |
| अहमदाबाद | ₹1,20,000 | ₹ 1,30,910 |

