DIG अजय कुमार साहनी बोले- ''चंद्रशेखर आजाद के बयानों से नाराज थे आरोपी, अचानक बनाया था हमले का प्लान''

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2023 - 01:36 PM (IST)

Chandrashekhar Azad Attack: ‘भीम आर्मी' संगठन के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर बुधवार शाम को देवबंद में कार सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने हमला करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी चंद्रशेखर आजाद के बयानों से नाराज थे, इसलिए उन्होंने अचानक हमला करने का प्लान बनाया। इस बात की जानकारी डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दी है।

PunjabKesari

बता दें कि चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। इन युवकों के नाम लविश, आकाश और पोपट हैं। पुलिस ने इनसे मामले में पूछताछ की है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि चन्द्रशेखर पर 28 तारीख को हमला किया गया। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। चार लड़को को गिरफ्तार किया गया है। एक युवक हरियाणा और तीन देवबंद का रहने वाला है। आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी, उन्हें अंबाला के ढाबे से पकड़ा गया है। यह आरोपी चंद्रशेखर की बयानबाजी से नाराज थे। उन्होंने अचानक ही हमला करने का प्लान बनाया और रोहाना टोल से उनका पीछा किया था।

यह भी पढ़ेंः Bahraich News: भीम आर्मी प्रमुख पर हुए हमले के बाद डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कहा- चंद्रशेखर आजाद को सुरक्षा देगी राज्य सरकार

PunjabKesari

इसी मामले में सहारनपुर पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने हमले के बाद बताया था कि चंद्रशेखर के साथी मनीष कुमार की तहरीर पर कार सवार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की कई टीम जांच कर रही हैं और बहुत जल्दी ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static