नागरिकों को ढाल बना रहा पाकिस्तान, भारत के अलग-अलग हिस्सों में हुए हमलों की कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी ने दी जानकारी
punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 06:33 PM (IST)

यूपी डेक्स: भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी सैन्य संघर्ष को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने 8 मई की रात हुए पाकिस्तान के हमलों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से भारतीय युद्ध क्षेत्र में कई बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया गया। फायरिंग की गई। भारत ने घुसपैठियों को मार गिराया। पाकिस्तान ने कायरता पूर्ण कार्यवाही की जिसमें दो छात्र की मौत हो गई है।
पुंछ के रिहायशी इलाके में हमला किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। पाकिस्तान ने 400 ड्रोन दागे हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान की हर कार्रवाई का जवाब दे रही है।