Dimple Yadav Birthday: सपाइयों ने धूमधाम से मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन, अखिलेश ने इस अंदाज में दी बधाई
punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 08:32 PM (IST)

लखनऊ, Dimple Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के साथ-साथ विभिन्न जनपदों में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र (Mainpuri Lok Sabha Constituency) से लोकप्रिय सांसद (MP) डिम्पल यादव (Dimple Yadav) का जन्मदिवस (Birthday) मनाया।
पार्टी मुख्यालय के सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ डिम्पल की मौजूदगी से सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उत्साह से भर उठीं और उन्होंने गर्मजोशी के साथ फूल मालाएं भेंट कर डिम्पल का अभिनंदन किया।
यादव के कार्यालय आने पर किशन सिंह के ब्रास बैड ने संगीत की धुन पर बधाई गीत गाया। किन्नर पायल सिंह ने अखिलेश और डिम्पल की आरती उतारी। तमाम महिलाओं ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। डिम्पल ने सभी के प्रति उनके स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रारम्भ में राजस्थान के गुरू महाराज पवन जी और राज पुरोहित प़ं हरि प्रसाद मिश्र के स्वस्तिवाचन के साथ अखिलेश यादव की प्रबल विजय एवं दंपत्ति के दीर्घ-सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में आई महिलाओं ने डिम्पल यादव को जन्मदिन की बधाई दी।